स्वास्थ विभाग में नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग
पिथौरागढ़। स्वास्थ विभाग से हटाए गए कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने डीएम डॉ.आशीष कुमार चौहान व सीएमओ को ज्ञापन देकर स्वास्थ विभाग में नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। यहां आठवें दिन भी स्वास्थ कर्मियों का धरना जिला कार्यालय के समीप धरना स्थल में जारी रहा। स्वास्थ कर्मियों ने कहा कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में उन्होंने अपना सर्वाधिक योगदान दिया। अनुबंध खत्म होने के बाद उन्हें स्वास्थ विभाग से हटा दिया पर कई कर्मियों को दूसरे विभाग में समायोजित कर दिया। कहा कि स्वास्थ विभाग के कुछ कर्मचारी अपने चहेतों को भर्ती करने में लगे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर नियुक्ति की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान पवन नगरकोटी,कुंडल,राजेश,मोहित,संगी
