हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
नई टिहरी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाल विकास परियोजना जाखणीधार के तहत मोली अंजनीसैन और उन्डोली गांव में जागरूकता बैठक करने के बाद रैली निकाली गई। बैठक में सुपरवाइजर दीपिका तिवारी ने सभी उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में निवासियों को जागरूक कर उन्हें इस अभियान में शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा लगाये जाने हैं। जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी है, ताकि 15 अगस्त तक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर बाल विकास परियोजनाधिकारी रजनी भट्ट, सुपरवाइजर दीपिका तिवारी, मधु, उषा, पूनम, मुनीशा, सुनीता, बीना, अंशु, सावित्री, सुषमा, कुसुम, रजनी आदि मौजूद रहे।
