पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह पार्टी कार्यालय में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पूर्व सीएम का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम को रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा के पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिपंस भारत भूषण भट्ट, प्रधान अमित प्रदाली, महावीर पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *