बाजपुर ब्लॉक में आज होगी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना
काशीपुर
नरखेड़ा में प्रधान, बेरिया दौलत में बीडीसी पद के लिये हुए उपचुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि ब्लॉक सभागार में तीन टेबलों पर गणना होगी। बतया कि आठ बजे से गणना शुरू होने के बाद कुछ देर में ही नतीजे आ जायेंगे। बताया कि विजेताओं को जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
