किसानों की समस्या हल करें
रुड़की
भाकियू क्रांति की एक बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि आज किसानों को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मिल किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं करती, न ही समितियों द्वारा दवाई और खाद समय पर उपलब्ध कराया जाता है। जिससे किसानों को निजी दुकानों के चक्कर काटने पड़ते है। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को कर्जदार बनाने वाली योजना है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड की घोषणा करते हुए मोहम्मद सलमान को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, कुशाल सैनी, पूर्व प्रधान मोहम्मद एजाज, आदिल फरीदी, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, फकरुद्दीन, उस्मान, अमजद आदि मौजूद रहे।
