धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
पिथौरागढ़। विश्वकर्मा जयंती पर एनएचपीसी के एलागाड़ पॉवर हाउस में पूजा-अर्चना की गई। एलागाड़ पावर हाउस में एनएचपीसी के परियोजना प्रबंधक राजीव जैन न छिरकीला डैम में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल राजेश कुमार तथा सहायक प्रबंधक जगत सिंह ने विश्वकर्मा की प्रतिमा को स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की गई। तपोवन मुख्यालय में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान नवीन जोशी रघुवर सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं वाहन स्वामियों ने वाहनों की पूजा के बाद मिष्ठान वितरण किया।
