तबादले को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 

रुड़की। ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ने बैंक के रुड़की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों, कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अन्य बैंक के कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अश्विनी आहूजा, मनोज खुराना, वंदना नरुला, पदम सिंह, केपी गौनियाल, ओमपाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमानंद आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत बैंक नीतियों व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा गलत तरीके से तबादले उचित नहीं हैं। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन में वीके गुप्ता, राकेश सैनी, अनिल अग्निहोत्री, मन्नू माकिन, विशाल गुप्ता, तरुण त्यागी, अनिल बजाज, अर्जुन गुप्ता, कुलवंत सिंह, नवीन, विपिन राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *