युवती के साथ मारपीट कर अश्लीलता

 

रुड़की। रंजिश के चलते घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट और अश्लीलता के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। पीड़िता का कहना है कि 24 सितंबर की शाम को वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी उसके घर में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर डाले। शोर मचाने पर जब पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य ने बताया जिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें रोहित, जसवंत, मित्तर, मांगेराम तथा मेमवती निवासी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *