कांग्रेस नेता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगी रकम

काशीपुर। साइबर ठगों ने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से रकम ऐंठने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चार दिन पहले साइबर ठगों ने कांग्र्रेसी नेता गुलफाम की फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। कुछ देर बाद ही मैसेज भेजकर रकम की मांग की। दोस्तों ने शक होने पर गुलफाम को कॉल कर मामले की जानकारी दी। गुलफाम ने कहा उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *