13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

पौड़ी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिले के सभी न्यायालयों में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पौड़ी ने बताया कि लोक अदालत में लंबित विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआईएक्ट मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित सभी मामले, सेवा संबंधी मामले, राजस्व वाद जो जिला न्यायालयों में लम्बित हों, भूमि अधिग्रहण मामलें, बिजली-पानी बिल विवाद ( अशमनीय को छोड़कर) सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जा सकते हैं। कहा कि न्यायालयों में अब तक न पहुंचे चैक बाऊंस के प्रकरण, बैंक वसूली सम्बन्धी प्रकरण, श्रम् सम्बन्धी विवाद, बिजली-पानी बिल सम्बन्धी विवाद, भरण-पोषण वाद व अन्य शमनीय फौजदारी, वैवाहिक व दीवानी वाद भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनका मामला लम्बित है व न्यायालय में पहुंचने वाला है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी कार्यालय में या संबंधित न्यायालय में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करा सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *