जसपुर में कल से शुरू होगा सालाना उर्स

काशीपुर। बाबा भरपूर शाह के सालाना उर्स में उलेमा अकीदतमंदों को दीन की बातें बताएंगे। उर्स का आगाज मजार पर फातहा पढ़कर किया जायेगा। सात दिन चलने वाले उर्स में दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। नौमी, दशहरा मेले के अलावा बाबा भरपूर शाह के उर्स में दुकानें लगाई जाती हैं। उर्स में दूर दराज से विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें, झूले,सर्कस आदि भी आते है। पिछले साल कोरोना के चलते उर्स में दुकानें नहीं लगाई गई थी। उर्स कमेटी के पदाधिकारी दिलशाद जग्गा, शहजाद जग्गा ने बताया कि यूपी, बिहार, दिल्ली आदि के उलेमा तकरीरी प्रोग्राम पेश करेंगे। उन्होंने कहा महिलाओं का इस्लामी इज्तिमा सात और नो नबंवर को उर्स मैदान में होगा। इजित्मा में दीन की बातें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *