संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता

काशीपुर। घर से बिना बताए गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को मोहल्ला महेशपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी पत्नी रेनू 31 अक्तूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। नाते रिश्तेदारों में भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते उनको अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *