अवैध रूप से शराब परोसने पर की कार्रवाई
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्ती कर दी है। पुलिस ने ऐसे ही एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि अवैध मादक का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से भी दुकान में शराब बेचने वालों की शिकायत करने की अपील की। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
