संयुक्त सतर्कता रैली निकालकर किया जागरुक

चम्पावत। पंचम वाहिनी एसएसबी और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने संयुक्त रूप से सतर्कता जागरुकता रैली निकाली। शुक्रवार को एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी हरीश जोशी के नेतृत्व में एसएसबी के केंद्रीय विद्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पंचम वाहिनी के जवानों और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने रैली के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भ्रष्टाचार को दूर भगाओ, भारत को महान बनाओ नारे देकर जनमानस को जागरुक किया। रैली में एसएसबी के 30 जवानों के अलावा केंद्रीय विद्यालय के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश जिनेथा, एसएसबी के उप कमांडेट हेमंत कुमार, सहायक उप निरिक्षक संजीव नाथ, खोकन सिन्हा, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह, योगेश सिन्हा, अमर सिंह, श्याम दत्त भट्ट, विनोद चंद, नवीन पांडेय, प्रकाश चंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *