डीएम ने मिल का निरीक्षण किया
रुड़की। इकबालपुर चीनी मिल से चीनी चोरी की शिकायत पर डीएम विनय शंकर पांडे ने मिल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल गोदाम से चीनी चोरी होने का मामला सामने आया था। चीनी के बोरों की गिनती पूरी होने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला, मिल महाप्रबंधक समीर सुहाग और वित्त प्रबंधक प्रभजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
