छात्रों ने किया तुलसी एवं गीता पूजन
रुड़की। रुड़की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अद्भुत नजारा देखने को मिला। सैकड़ों छात्रों ने तल्लीन होकर तुलसी एवं गीता पूजन किया। संत आशाराम बापू से प्रेरित युवा सेवा संघ, श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं महिला उत्थान मंडल ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति एवं बुद्धि शक्ति बढ़ाने के अनेकों गुर सिखाए। विद्यार्थियों ने भ्रामरी प्राणायाम जैसे कई यौगिक क्रियाओं का भी लाभ लिया। संत आशाराम बापू ने वर्षों पहले 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन मनाने का आह्वान किया था। युवा सेवा संघ की ओर से अध्यक्ष कमल सिंह राणा, संस्कार सभा प्रभारी शुभम सुदर्शनम्, केतन पटेल, किशन वर्मा एवं शंकर बिष्ट मौजूद रहे। श्री योग वेदांत सेवा समिति से हरेंद्र रावत और महिला उत्थान मंडल की ओर से मंदोदरी रावत मौजूद रही।
