पीएम के निर्देशन और धामी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा उत्तराखंड : कोठियाल

 

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल (से.नि) अजय कोठियाल ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देशन और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में पूरी योग्यता है, उसे पहचान की जरूरत थी, उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा। धामी सरकार ने 30 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला किया है। धर्म परिवर्तन रोकने के लिए लाये गए विधेयक की भी जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री रतन सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *