पंप पर घटतौली का आरोप में हंगामा
रुड़की। घटतौली का आरोप लगाते हुए लोगों ने एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। रुड़की में रामपुर चुंगी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर दोपहर के समय हंगामा हो गया। एक बाइक सवार ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर घटतौली का आरोप लगाया। बाइक सवार इस्लामनगर निवासी साजेब का कहना था कि उसने 110 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाया था। लेकिन सेल्समैन ने 53 रुपये का ही पेट्रोल डालकर मीटर को रोक दिया और मशीन के मीटर से छेड़छाड़ करने लगा। साजेब का कहना है जब उसने इस बात का विरोध किया तो सेल्समैन ने कहा कि तेल पूरा डाल दिया गया है। साजेब ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। वहीं इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
