ट्रक व ऑटो की भिड़ंत में चार घायल

रुड़की।  टोल प्लाजा के समीप ट्रक व ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात को भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप ट्रक व तिपहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद तिपहिया वाहन सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर कर टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि घायल हुए सादाब निवासी अम्बर तालाब,अक्षत निवासी सरसावा जनपद सहारनपुर, आशीष निवासी करौंदी , खुशनसीब निवासी भगवानपुर को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *