सोमेश्वर में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर शिविर संपन्न

अल्मोड़ा। सोमेश्वर। बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान तथा स्कूल सेफ्टी का 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खंड शिक्षा कार्यालय सोमेश्वर में सम्पन्न हो गया है।समापन के मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विनय आर्य ने शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता व विद्यालय सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बातें बताई। तथा प्रशिक्षण का लाभ लेने वाले शिक्षकों से कहा कि शिविर में सीखे गये कौशलों को विद्यालय तक पहुंचाएं। तभी यह प्रशिक्षण सफल माना जाएगा। नोडल अधिकारी जीआईसी भूल खर्कवाल गांव के प्रधानाचार्य भूपेंद्र बजेठा ने बुनियादी साक्षरता में शिक्षक प्रशिक्षण के महत्वता पर चर्चा की। जबकि मास्टर ट्रेनर अनिल कांडपाल, भुवन बोरा, गोकुल चंद्र, संदीप आदि ने विचार व्यक्त किए। तथा छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की तरीकों को साझा किया गया। इस शिविर में था कुला विकासखंड के अलग-अलग विद्यालयों के 36 शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *