लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को मिलेगा आखर साहित्य सम्मान

 

श्रीनगर गढ़वाल। आखर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को गढ़वाली भाषा एवं गढ़वाली गीत साहित्य में अपनी कालजयी रचनाओं से अमूल्य योगदान देने हेतु डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान वर्ष -2021 प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि आगामी 18 नवम्बर को नगर पालिका श्रीनगर में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को यह सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक संस्कृति कर्मी, रंगकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डा. विष्णु दत्त कुकरेती, विशिष्ट अतिथि प्रो. सम्पूर्ण सिंह रावत तथा मुख्य वक्ता के तौर पर ऊषा नेगी, अतिथि वक्ता प्रसिद्ध गढ़वाली कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र पंवार एंव बिमल नेगी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *