युकां सदस्य सुधार पाएंगे सदस्या फार्म की गलतियां

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस ने इस बार सदस्यता अभियान मोबाइल एप के माध्यम से चलाया था। अब संगठन ने फार्म भरने में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। सोमवार को स्वराज आश्रम में प्रदेश चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत और जोनल निर्वाचन अधिकारी नटवर सिंह एलआर ने बताया युवा कांग्रेस की सदस्यता और मतदान प्रक्रिया के तहत अब स्क्रूटनी 10 से 15 दिसंबर तक हो रही है। इसमें ऑन होल्ड सदस्यता को ठीक करने का मौका दिया जा रहा है। स्क्रूटनी में सदस्य अपनी सदस्यता में हुई गलतियों को मोबाइल एप से ठीक कर सकते हैं। स्क्रूटनी के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस मौके पर संगठन महानगर हेमंत साहू, प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, सचिन राठौर, राहुल पंत, कमलेश तिवारी, मनदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *