देसी शराब के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर। थाना पुलिस की ओर से विधानसभा चुनावों के चलते मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान देसी शराब के 54 पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
देर रात को पुलिस सेलाकुई बाजार में मादक पदार्थों और आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ अभियान चला रही थी। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के पास से 54 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमार पुत्र हरज्ञान सिंह, निवासी इस्माइलपुर शिवाला कला, चांदपुर जिला बिजनौर यूपी हाल पता खैरी गेट थाना सेलाकुई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसओ मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सेलाकुई में शराब तस्करी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।
