छात्राओं को पुलिए ऐप की दी जानकारी
चमोली। राजकीय पॉलीटेक्निक में पुलिस ने महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष ने छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप इंस्टाल कर ऐप का संचालन करना बताया। साथ ही बताया कि अपराध की किसी भी दशा में कैसे ऐप के माध्यम से पुलिस शिकायत करनी है। कार्यक्रम मंजीत सिंह, राखी और शीतल ने महिलाओं से जुड़े तमाम दिक्कतों के बारे में निपटने के तरीके बताए। इस अवसर पर वर्कशाप इंस्टेक्टर अमित कुमार, पुलिस कांस्टेलब दीवान सिंह, विशाल और महिला कांस्टेबल संगीता आदि मौजूद थे।
