इन्जॉय 11 की टीम 48 रन से जीती
चमोली। नारायणबगड़ प्रखंड के रैंस गांव स्थित नागनी माता स्टेडियम में आयोजित प्रथम विश्वयुद्व सेनानी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एन्जॉय 11 व पाडली 11 के बीच खेला गया। जिसमें एन्जॉय 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 161 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुऐ पाडली 11 की टीम महज 112 रन पर ही सिमट गई। इस तरह एन्जॉय 11 नारायणबगड़ ने 48 रनों से मैच में विजय हासिल की। विजेता टीम को 25 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गयी। मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट में संजय रावत लोदला, सोबन सिंह चोपता, सुखदेव भण्डारी, प्रदीप नेगी,भूपेन्द्र मेहरा, विजय पाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन कनेरी, दलबीर फर्सवाण, प्रधान परिपूर्ण सिंह रावत, समिति अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी, दिग्पाल राम उपाध्यक्ष, अजीत सिंह रौतेला सचिव उपस्थित थे।
