मदन मोहन मालवीय जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक
रुड़की। जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की एक बैठक हुई। बैठक में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बैठक में जयंती के कार्यक्रम को लेकर एक आयोजन समिति का गठन किया गया। जो शीघ्र कार्यक्रम का स्थान का चयन कर करेगी। पूर्व मंत्री पंडित ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय सभी ब्राह्मणों के साथ-साथ पूरे हिंदू समाज के गौरव हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई जाएगी। जिसमें रुड़की और आसपास के क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण बंधु प्रतिभाग करेंगे। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा, पूर्व मंत्री ऋषिपाल शर्मा, पूर्व सह-मंत्री मनीष कौशिक, ललित शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा और अमित कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
