देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद

भगतपुर थाना क्षेत्र में देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
थाना भगतपुर के गांव निवासी महिला का निकाह मार्च 2018 में भगतपुर क्षेत्र के ही गांव सिडलऊ नजरपुर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज को लेकर उसे ताना मारने लगे। ससुरालियों ने मायके से बुलेट मोटरसाइकिल लाने को कहा। इनकार करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं पति दूसरा निकाह करने की धमकी देने के साथ ही उसके साथ कुकर्म करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि देवर उस पर बुरी नजर रखता था। 11 अप्रैल को पति काम पर गया था। उसी दौरान देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो उल्टा उसे ही बुराभला कहने लगा। इतना ही नहीं ससुरालियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। बाद में पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *