पुलिस ने किया अल्पसंख्यक समाज को जागरूक
रुड़की। पुलिस की ओर से अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रिका का वितरण किया ताकि समाज के लोगों को कानून और अधिकारी के बारे में पता लग सके। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समय कोई भी समस्या हो वह पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि फोन पर अज्ञात लोगों से बात करने से बचे। ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त भी सावधानी बरते। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से दी जानकारियों के बारे में पढ़े और दूसरे को भी बताए। इस अवसर पर एसआई संजय पूनिया, जितेंद्र कुमार, राव कुर्बान अली, सलमान, परवेज, अख्तर, अनीश गौड़, अरशद, जगत सिंह, मदन खालसा, प्रमोद, श्याम, नौशाद, शमशाद, गफ्फार और जमशेद आदि मौजूद रहे।
