शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी

काशीपुर। छात्रसंघ सचिव पद पर मामले में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने अपनी जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी। शिकायत कर्ता ने रिपोर्ट लेने से इंकार कर दिया। महाविद्यालय ने आख्या समेत संबंधित दस्तावेज शिकायतकर्ता के पते पर भेज दी गई है। 24 दिसंबर को राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर फैजुल रहमान ने अपने प्रतिद्धंदी को हराया था। समर्थकों ने कॉलेज प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाकर गेट पर धरना दिया था। सूचना पर एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन से मामले की जानकारी ली थी। काफी जद्दोजहद के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया था। 27 दिसंबर को जांच के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया था। गुरुवार को प्रकोष्ठ ने प्राचार्य को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। प्रकोष्ठ ने बताया कि सचिव पद पर फैजुल ने प्रतिद्धंदी को हरा दिया था। महाविद्यालय प्रशासन ने शिकायत कर्ता को बुलाकर आख्या समेत संबंधित दस्तावेज सौंपने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। उनके पते और ई-मेल, व्हाटसअप पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *