छात्रावास के छात्रों को बांटे स्वेटर
काशीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में गुरुवार को बीईओ आरएस नेगी, राप्रावि बरखेड़ा पांडे की प्रधानाध्यापिका संगीता चौहान और अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी ने बच्चों को स्वेटर बांटे। इस दौरान विजेंद्र ने बच्चों को उच्च स्तरीय कोच द्वारा विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिलाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करवाने का आश्वासन दिया। यहां सीआरसी प्रभारी सुरेश सिंह, सीआरसी कनकपुर जितेंद्र चौधरी, वार्डन संजीव विश्नोई, राम गोपाल आदि रहे।
