शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
रुड़की। लक्सर के युवक ने शादी करने का वादा करके पथरी थाना क्षेत्र की युवती के साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती ने शादी का दबाव डाला तो उसने साफ इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी रिश्तेदारी एक गांव में है। करीब एक डेढ़ साल पहले वह रिश्तेदारी में आई थी। तब उसका गांव के ही युवक नीटू पुत्र शोभाराम से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातें होने लगी। इस दौरान नीटू ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी करने की बात कही। युवती भी इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद जल्दी शादी करने की बात कह कर नीटू ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप लगाया कि कई महीने तक नीटू उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
