संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई है। युवती के परिजनों ने मामले में अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि पुत्री शनिवार को किसी काम से घर से बाहर निकली थी। लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं आई है। उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा चुकी है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने मामले में अपहरण की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लापता युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *