अश्लील फोटो वायरल करने में मुकदमा
रुड़की। वार्ड पांच निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लक्सर गांव की महिला फरजाना पत्नी सलमान ने उसकी बेटी के फोटो अपने मोबाइल में लिए थे। आरोप लगाया कि फरजाना ने फोटो को अश्लील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी महिला फरजाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
