एसटीएफ ने पांच हजार का इनामी पकड़ा
रुड़की। एसटीएफ की टीम ने फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को रुड़की से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। सोमवार को एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी एक शिक्षण संस्थान के समीप छात्रों के दो गुटों में हुए आपसी विवाद का ₹पांच हजार का इनामी जो लंबे समय से फरार चल रहा था रुड़की में है। सूचना पर एसटीएफ की टीम ने रुड़की से उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पांच हजार का इनामी हर्ष निवासी भलस्वगाज को रुड़की से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया हैं। पूछताछ में उसने अपने बताया कि गिरफ्तारी के डर से जनपद सहारनपुर के रेडी गांव में भी कुछ समय रहा था।
