भूमाफिया ने कब्जा दी ग्राम समाज की सौ बीघा से अधिक जमीन: आकिल

विकासनगर। एंटी करप्शन के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने आरोप लगाया कि अटक फॉर्म में ग्राम समाज की एक सौ बीघा जमीन पर भू-माफिया ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे किये जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई की जानी आवश्यक है। मंगलवार को विकासनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एंटी करप्शन के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने कहा कि वह इस मामले को मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास ले जाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर राज्य सरकार कोई कार्रवाई नही करती है तो वह इस मामले में खुद हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे। कहा कि उनका संगठन सड़कों पर आंदोलन के लिए उतरेगा। इस मौके पर राजू तोमर, चौधरी गुफरान अहमद, वाहिद इकबाल, जगदीश शर्मा, गुलफाम जान, अलीम खान, शेर अली, हरि दर्शन व अभय यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *