नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई

अल्मोडा। एसएसपी ने धारानौला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों व अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर प्रभारी चौकी धारानौला व इंटरसेप्टर प्रभारी को नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामंत द्वारा धारानौला क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ऑल्टो कार जो नो पार्किंग में खड़ी थी जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था व वाहन चालक/स्वामी के पास वाहन के कागजात भी नहीं थे, जिस पर उक्त कार को मौके पर सीज किया। इसके अतिरिक्त नो पार्किंग पर खड़े कुल 9 वाहनों का चालान किया गया।वाहन चालकों की एल्कोमीटर से भी चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *