बाल सभा का आयोजन किया
चम्पावत। दयानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया। शिक्षिका निर्मला बिष्ट और छात्र मनीष पांडेय ने सभा का संचालन किया। जिसमें सामश्रवा आर्य ने 150 छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। संयोजक प्रवक्ता आर्य ने छात्र-छात्राओं को जागरुक कर कहा कि नशा धन, वैभव और वंश का नाशक है। यहां गायत्री, साक्षी आर्य, सुरजीत सिंह सक्सेना, प्रीति, प्रियंका, ज्योति, शिखा आदि रहे।
