युवक पर दिनदहाड़े झोंका तमंचे से फायर

रुड़की। रंजिश के चलते छत पर खड़े युवक पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली को सीमा निवासी गोल भट्टा ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र विशाल शुक्रवार शाम को छत पर कबूतर चुगा रहा था। तभी निखिल (22) पुत्र हरपाल और तरुण उर्फ काका (21) पुत्र बबल ने पुत्र पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंका। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल भीम दत्त और राम सिंह धामी की टीम बनाई गई। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जिन युवकों ने गोल भट्टे में फायर किया था। वह शहर से फरार होने की फिराक में है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि निखिल और विशाल में रंजिश चली आ रही है। इसका बदला लेने के लिए निखिल ने अपने साथी तरुण के साथ मिलकर विशाल पर तमंचे से फायर झोंका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *