वन विभाग की सोलर फेंसिंग तारबाड़ को बजट का इंतजार

हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र के वन क्षेत्र श्यामपुर, चिड़ियापुर और रसियाबड़ मे लगभग 25 किमी सोलर फेंसिंग तारबाड़ को मरम्मत के बजट की दरकार है। दरअसल ग्रामीणों की मांग पर वन प्रभागीय अधिकारी ने क्षेत्राधिकारियों को फेंसिंग तारबाड़ की मरम्मत के आदेश तो दे दिए, लेकिन बजट का प्रावधान नहीं किया। जिसके चलते वन क्षेत्राधिकारियों ने अपने निजी खर्च पर काम चलाऊ व्यवस्था की है। नई सोलर फेंसिंग निर्माण के बाड़ अनुबंध के अनुसार एक वर्ष तक कम्पनी की जिम्मेदारी रहती है उसके बाड़ देखरेख का जिम्मा वन विभाग का होता है। सरकार ने सोलर फेंसिंग लगाने की योजना तो बना दी परन्तु उसके रख रखाव को अभी तक बजट का प्रावधान नहीं किया जिसके चलते एक साल के बाद ज्यादातर फेंसिंग तार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें वन विभाग कम चलाऊ मरम्मत करता आ रहा है। वन क्षेत्र श्यामपुर में लगभग 15 किमी सोलर फेंसिंग लगी जिसमे ज्यादातर क्षतग्रिस्त हैं। रसियाबड़ क्षेत्र मे भी सोलर फेंसिंग को चलाने वाले इनवर्टर और तीन बैटरियां खराब हैं। चिड़ियापुर रेंज मे वन कर्मचारी अपनी निजी खर्च पर फेंसिंग की मरम्मत कर व्यवस्था बनाने मे जुटा है। यूनिट प्रभारी रसियाबड़ कुलदीप पंवार ने बताया कि वन प्रभागीय कार्यालय को पत्राचार कर बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी। वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर यशपाल राठौर ने बताया की सोलर फेंसिंग विस्तृत क्षेत्र मे लगी है। जिसे समय समय पर मरम्मत कराई जा रही है, बजट की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *