एंटी ड्रग संगोष्ठी में दी जानकारी
चम्पावत। पाटी डिग्री कॉलेज में एंट्री ड्रग कमेटी ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देने के साथ ही नेश से दूरी बनाने का संकल्प दिलाया। सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. संगीता गड़कोटी और डॉ.प्रवीण कुमार पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुरेश भट्ट और छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ मेहता ने विचार रखे। संगोष्ठी में डॉ.ऋतु पाल, डॉ.जगत सिंह बिष्ट, डॉ.नीरज कांडपाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह आदि रहे।
