छात्र संघ ने की एमए कक्षा संचालन की मांग

चम्पावत। आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा छात्र संघ ने एमए कक्षा के संचालन की मांग की है। इस संबंध में छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ.गीता श्रीवास्तव के जरिए कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्र महासंघ अध्यक्ष देव आशीष धानिक का स्वागत किया। छात्र नेताओं ने बीएसी की पुस्तकें, उपकरणों की मांग की। यहां भाजयुमो अध्यक्ष मोहित पाठक, छात्र महासंघ सचिव अर्जुन सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, कमल सिग्वाल, राजू बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, दीपक भट्ट, ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, पवन लमगड़िया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *