गढ़वाली फिल्म ब्यखुनि कु छैल दिखाई जाएगी

पौड़ी। संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित थिएटर ग्रुप प्रज्ञा आर्टस द्वारा गुरुवार को प्रेक्षागृह में गढ़वाली फिल्म ब्यखुनि कु छैल दिखाई जाएगी। ग्रुप की निदेशक लक्ष्मी रावत ने बताया कि ब्यखुनि कु छैल फिल्म प्रदेशवासियों पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है कि कई प्रदेशवासी अच्छी जिंदगी की चाह में पहाड़ छोड़कर महानगरों में रहने चले गए, लेकिन अच्छी जिंदगी उन्हें किन शर्तों पर मिलेगी यह नहीं पता। बताया कि प्रज्ञा आर्टस ग्रुप प्रज्ञा 22 सालों से नाटयकला के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *