एसेक्स क्रिकेट अकादमी को हरा निम्बस क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन
ऋषिकेश। आयुष क्रिकेट अकादमी में द्वितीय डीडी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें दिन फाइनल खेला गया। जिसमें निम्बस क्रिकेट अकादमी ने एसेक्स क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया। रविवार को छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में द्वितीय डीडी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें दिन फाइनल मुकाबला निम्बस क्रिकेट अकादमी और एसेक्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें एसेक्स क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। अभय ने 31 और समीर ने 21 रन का योगदान दिया। जिसके बाद निम्बस क्रिकेट अकादमी ने 41.4 ओवर में ही 140 रन बना दिए। जिसमें अमन प्रताप ने 50 रन व हिमांशु ने 16 रन का योगदान दिया। निम्बस क्रिकेट अकादमी ने 4 विकेट से मुकाबला जीता। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। हिमांशु को प्लेयर ऑफ द सीरीज, वेदांश चौहान को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, जतिन शर्मा को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट, निशु पटेल को बेस्ट फिल्डर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर आयुष क्रिकेट अकादमी के संस्थापक विक्रम देशवाल, विजय प्रताप मल्ला, अनिल डोभाल, सुमित डोभाल, सागर बोहरा, राजेश द्रविड़, टूर्नामेंट आयोजक अनिल वर्मा, मैच रेफरी शीतल सिंह, भूपेंद्र चिल्लर, हिमाचल यादव, चाहत मिश्रा, राहुल रावत, पंकज कश्यप, दीपक कश्यप, आशीष पांडे, अभिषेक उप्रेती आदि उपस्थित रहे।
