कलियर में मतदान को लेकर दिखा भारी उत्साह
रुड़की। पिरान कलियर विधान सभा में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग पोलिंग शुरू होने से पहले ही कई जगह बूथों पर लम्बी लाइन लगने लगे। जिसके चलते लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। सोमवार को विधान सभा चुनाव को लेकर पिरान कलियर विधान सभा में हुए मतदान को लेकर इस बार लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। खासकर युवाओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नई सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान को लेकर लोग बूथों पर सुबह सात बजे से लम्बी लाइन लगना शुरू हो गये थे । जिसके चलते लोगों को घंटो लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस बार पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं ने भी वोट डालने को लेकर काफी उत्साह दिखाया।
