2.5लाख की लागत से बने प्रतीक्षालय का हुआ लोकार्पण

नई टिहरी

ब्लाक प्रतापनगर के तहत ग्राम पंचायत मोटणा में लगभग ढाई लाख की लागत से बने प्रतीक्षालय और सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण प्रतापनगर ब्लाक के प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के काम से विकास की झलक दिखती है। इसलिए ग्राम पंचायतें अपनी शक्तियों को भरपूर प्रयोग कर गांव को माडल बनाने का काम करें। गांव में प्रतीक्षालय और शौचालय निर्माण पर ग्राम प्रधान मोटणा रूचि देवी ने कहा कि गांव में जन सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उनका प्रयास है कि गांव में नगरों की तर्ज पर विकास कार्य हों। गांव में अपने संसाधन व अपनी संपतियां हो। जिससे ग्रामीण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। इस मौके पर जेई जयराज सिंह राणा, रणवीर सिंह चौहान, नंद लाल, बीडीओ साकिर हुसैन, राहुल राणा, सतपाल, रवि, द्वारिका, सुर्य पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *