AHTU और जिला टास्क फोर्स की संयुक्त छापेमारी, बाल श्रम में लिप्त दुकानदार पकड़ा गया

हरिद्वार
हरिद्वार जिले में चलाए जा रहे Pan India Rescue Rehabilitation Camp अभियान के अंतर्गत जिला बाल श्रम टास्क फोर्स ने एक नाबालिग बालक को बाल श्रम से मुक्त कराया। बाल श्रम अधिकारी अनिल पुरोहित के नेतृत्व में AHTU और टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 30 अगस्त को हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा क्षेत्र में बाल श्रम चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र स्थित गोपाल एंपोरियम में 13 वर्षीय रोहित, निवासी भीमगोड़ा, को कार्य करते हुए पाया गया। दुकान मालिक से पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने मौके से बालक को रेस्क्यू किया और मालिक के खिलाफ बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 14 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

इस कार्यवाही में निरी​क्षक अनिल पुरोहित, बाल श्रम अधिकारी मेधा पुरोहित, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, AHTU एवं टास्क फोर्स के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी ताकि जिले से बाल श्रम की समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *