निगरानी समितियों को दी गई सुरक्षा किट

बिजनौर 

जिले की ग्राम पंचायतों में बनाई गई निगरानी समितियों के सदस्यों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जानी शुरु हो गई है। रविवार को निगरानी समितियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई।
जिले के गांवों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी समितियों को अलर्ट किया गया है।ऐसे में निगरानी समितियों को भी कोरोना संक्रमण से बचाना अफसरों की अहम जिम्मेदारी है।सीडीओ केपी सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ सतीश कुमार ने सचिव और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि निगरानी समितियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए। सुरक्षा किट में हैंड ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन उपलब्ध कराया जाए। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में रविवार को निगरानी समितियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जानी शुरु हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 1123 ग्राम पंचायतों में बनाई गई निगरानी समितियों के सदस्यों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द सभी निगरानी समितियों को सुरक्षा किट दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *