रक्षा मंत्री राजधानी में,कोविड अस्पतालो का लेगें जायजा
लखनऊ
लखनऊ के सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज प्रात: 11:30 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद वहां से 11:45 बजे हज हाउस सरोजनी नगर में तैयार एचएएल कोविड हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर एचएएल व राज्य सरकार के सहयोग से हाल ही में तैयार 255 बेड के कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 12:20 बजे वहां से प्रस्थान करके 12:35 बजे अवध शिल्पग्राम पहुंच कर वहां शुरू हो चुके अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 01:05 अवध शिल्पग्राम से चलकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 01:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
