परिवार रजिस्टर की नक़ल जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए भटकने लगे ग्रामीण
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत अधिकारियो की प्रेदेशव्यापी कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल से लोग परेशान होने लगे है ।ग्रमीणों को परिवार रजिस्टर की नक़ल ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड संसोधन नाम सम्मिलित करने जैसे काम नही हो रहे है वही परिवार रजिस्टर की नक़ल न मिल पाने के कारण आय ,जाति ,स्थाई निवास प्रमाण पत्र भी नही बन पा रहे है,और उधर जिला मुख्यालय में गंगोलीहाट के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियो का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है उनका कहना है कि हमारे कार्यो का मर्जर हमे विश्वास में लिए बिना एक तरफ़ा निर्णय लिया गया है जो उन्हें स्वीकार नही अगर मर्जर करना है तो विकास एवं पंचायतराज दोनों का विभागीय मर्जर किया जाए न कि कार्यात्मक।प्रदर्शन करने वालो में जिला अध्यक्ष योगेश भारती राजकुँवर कंडारी,गिरीश गहतोड़ी सुन्दर सिंह सचिन बोहरा रंजना खाती, मोहित, शुशील सती, भानु प्रताप, सोहन लाल, चेतन पांडे आदि कर्मचारी थे।
