गणाई में व्यापार संघ ने जलाया अलाव
पिथौरागढ़। लगातार एक सप्ताह से तापमान में गिरावट हो रही है । ठंड बढ़ने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गणाई गंगोली क्षेत्र में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीर सहित नगरवासी परेशान हैं। इस समस्या को देखते हुए व्यापारसंघ अध्यक्ष अवधेश पथनी ने मुख्य बाजार में अलाव जलाने का प्रबंध किया है। जिसकी लोगों ने सराहना की है।
